हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। चारधाम यात्रा ड्यूटी के बकाया भत्ते और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल के फार्मासिस्ट का बुधवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की कुमाऊं शाखा ने यह निर्णय 20 दिनों तक ज्ञापन पर कोई कार्रवाई न होने के बाद लिया है। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पवन पांडेय ने कहा कि फार्मासिस्टों का लगभग 20 लाख रुपये का यात्रा भत्ता लंबित है। साथ ही यात्रा मार्ग पर भोजन और आवास की व्यवस्थाएं भी बदतर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद आंदोलन का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- बकाया भत्ते के लिए कुमाऊं के फार्मासिस्टों का आंदोलन शुरू आंदोलन के पहले चरण में 15 से 25 अप्रैल तक फार्मासिस्ट कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध ...