बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम को घेरकर किया हंगामा, तीन पर एफआईआर
अमरोहा, मार्च 31 -- बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची बिजली विभाग की टीम को घेरने के बाद जमकर हंगामा किया। भारी विरोध के चलते टीम को गांव से बैरंग लौटना पड़ा। मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य बाधा डालने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नौगावां सादात 33 केवीए बिजलीघर पर तैनात जेई जुबैर अहमद के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बकाया बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक विभागीय टीम को क्षेत्र के गांव अदलपुर समधू भेजा गया था। टीम में टीजी 2 अर्जुन सिंह गुर्जर के अलावा लाइनमैन पप्पू, राजकुमार, यशपाल, मरगूब, सौरभ व पुखराज शामिल थे। 31146 रुपये का बिल बकाया होने पर टीम जब उपभोक्ता यामीन का कनेक्शन काटने पहुंची तभी यामीन का बेटा नूर मोहम्मद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.