नैनीताल, मार्च 30 -- भवाली। जल संस्थान ने बकाया पानी के बिलों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने 50 हजार रुपये से अधिक और कम बकाया रखने वाले चार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस दिए गए थे, पर इसके बावजूद उन्होंने बिल जमा नहीं किया। मजबूरन विभाग को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि आगे भी बकायेदारों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने बकाया बिल समय पर जमा करें, ताकि कनेक्शन काटने जैसी स्थिति से बचा जा सके। जल संस्थान की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है और कई उपभोक्ता अब अपने बिल जमा कराने को सक्रिय हो गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि बकाया रा...