गिरडीह, दिसम्बर 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बिजली बिल बकाए रखनेवालों के लिए बैड न्यूज है। पांच हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वालों पर विभाग की गाज गिरनी तय है। समय रहते वे बिल का भुगतान नहीं करेंगे तब उनका न सिर्फ कनेक्शन काट दिया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बिजली विभाग के एसडीपीओ राकेश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिजली बिल का भुगतान यथाशीघ्र करें अन्यथा कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ता बगोदर के बिजली एटीपी मशीन में बिल का भुगतान कर सकते हैं। एसडीपीओ ने कहा है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी हो तब वे बिजली कर्मी रामा बिंद एवं ऊर्जा मित्र रंजीत कुमार से संपर्क कर सहयोग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...