पाकुड़, मार्च 13 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जिन उपभोक्ताओं पर दस हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रहेगा, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसी निर्देश के तहत गुरूवार को पाकुड़िया मुख्यालय क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तलवा और बन्नोग्राम गांव में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार तलवा गांव में तीन उपभोक्ताओं तथा बन्नोग्राम गांव में चार उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इन सभी सात उपभोक्ताओं पर मिलाकर कुल 97,868 रुपए बिजली बिल बकाया था, जिसके कारण विभाग को यह कदम उठाना पड़ा। तलवा गांव में यह कार्रवाई बिजली मिस्त्री सिक...