साहिबगंज, फरवरी 27 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 28 फरवरी की सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक विद्युत बोर्ड की ओर से बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर शिविर लगाया जाएगा। बोर्ड के एई शिवम पांडेय ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से अपने-अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है। विद्युत बोर्ड की ओर से सूचित किया गया है कि बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर विद्युत संबंध विच्छेदन किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...