प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार सुबह से ही विद्युत विभाग की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र में उपभोक्ता एक उपभोक्ता का 39 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया। इसके अलावा करेली सहित अन्य मोहल्लों में भी बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई कनेक्शन काटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...