रुडकी, मार्च 11 -- बकाया बिजली बिल जमा न करने पर ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। साथ ही लोगों को जल्द बकाया बिल जमा करने की चेतावनी भी दी गई। बुधवार को भगवानपुर बिजलीघर से पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने शाहपुर और कस्बा भगवानपुर में अभियान चलाया। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया था, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई। जैसे ही टीम ने कनेक्शन काटने शुरू किए, क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ बकायेदारों ने मौके पर ही अपना बिजली बिल जमा कर दिया। वहीं करीब 35 लोगों के बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिए गए। टीम के वापस लौटने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ऊर्जा निगम के जेई विनीत कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.