गुड़गांव, मार्च 24 -- सोहना, संवाददाता। लंबे समय से बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली निगम ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोहना उपमंडल क्षेत्र में करीब 18 करोड़ रुपये के बकाया बिल की वसूली के लिए निगम ने एक सख्त अभियान की शुरुआत की है। इस भारी-भरकम बकाया राशि को सरकारी खजाने में वापस लाने के लिए स्थानीय उपमंडल अधिकारी और कार्यकारी अभियंता के कड़े निर्देशों पर 28 विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को मैदान में उतारकर जल्द से जल्द अधिक से अधिक वसूली करने का लक्ष्य सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, सोहना उपमंडल क्षेत्र में ऐसे करीब छह हजार उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं, जिन पर निगम का कुल 18 करोड़ रुपये बकाया है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए गठित की गई 28 टीमों में से छह टीमों को शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी ...