आरा, फरवरी 26 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के चिरैली गांव में पैसे के तकादे को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगिआंव लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार चिरैली गांव निवासी विमलेश सिंह की राशन की दुकान है। बताया जाता है कि गांव के ही प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग उधार में सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व के बकाया राशि को लेकर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में विमलेश सिंह की पत्नी गीता देवी, पुत्र धनरंजन कुमार, बलिराम सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह तथा अखिलेश सिंह के पुत्र लवकुश कुमार जख्मी हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मारपीट की घटना को लेकर चौरी थाना में तीन-चार न...