गोरखपुर, जनवरी 21 -- पीपीगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में बकाया पैसा मांगने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी रोशनी गुप्ता पुत्री विश्वभर प्रसाद गुप्ता का काजल रावत, बिन्नी रावत व सावित्री देवी के पास कुछ पैसा बकाया था। पैसा मांगने पर आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...