प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 29 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के बरेजवा बरई गांव निवासी राजू पुत्र ननकू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह 27 जनवरी को गांव के अनिल कुमार से बकाये रुपये मांगे तो कहासुनी हो गई। अनिल ने उसके सिर पर बैट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसका सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित राजू की तहरीर पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...