लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार बड़ी दरगाह स्थित मीट मंडी के निकट शुक्रवार को बकाया पैसा मांगने पर आरोपी के द्वारा पीड़ित का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पोस्ट ऑफिस वार्ड संख्या 16 निवासी स्व सरदारी मल्लिक के 45 वर्षीय पुत्र दिनेश मल्लिक के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक निवासी आरोपी उनके साथ तस्वीर बेचने का कारोबार करता था। इस दौरान उन्होंने उनसे पांच हजार रुपया उधार लिया था। बाकी का पैसा मांगने से नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट के दौरान ईंट से उनका सर फोड़ दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय का मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...