जामताड़ा, मार्च 12 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। चार महीना से बकाए पेंशन का भुगतान नहीं होने के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर हो रही है। बकाया पेंशन के मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो ने सरकार से अविलंब बकाए पेंशन का भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेंशन नहीं मिलने से प्रभावित हो रहे बुजुर्ग विधवा और दिव्यांगों को काफी परेशानी हो रही है। बताया कि पेंशनधारियों में काफी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिनके रोजमर्रा की जिंदगी पेंशन के पैसे से चलती है। ऐसे लोगों के लिए स्थिति और भी विकट हो गई है। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की अबुआ सरकार बाबुओं के हाथों चलने वाली बबुआ सरकार हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज के अभिवंचित वर्ग में शामिल बुजुर्ग विधवा और दिव्यांगों को हो रही परेशानी पर तत्काल विचार क...