रुडकी, मार्च 14 -- ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को सालियर, ग्रीन पार्क कॉलोनी, टांडा रामपुर और आसपास के इलाकों में 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इन घरों में बिजली बिल का बकाया जमा नहीं करने पर पहले ही बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। ऊर्जा निगम की टीम ने ऐसे उपभोक्ताओं के यहां दोबारा चेकिंग शुरू कर दी है, जिनके कनेक्शन बकाया जमा नहीं होने पर काट दिए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...