नैनीताल, फरवरी 25 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर की स्ट्रीट लाइटों के बिलों का भुगतान नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने पालिका को नोटिस जारी किया है। पालिका पर बिजली बिल का चार करोड़ एक लाख रुपये की देनदारी है। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता रमेश सिंह बिष्ट ने बताया, कि नगर पालिका नैनीताल ने वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक 9 साल में अपने संयोजनों के वार्षिक बिलों के सापेक्ष बहुत कम धनराशि का भुगतान किया है l जिस कारण प्रतिवर्ष बकाया धनराशि बढ़ते हुए माह जनवरी 2026 तक चार करोड़ एक लाख तेरह हजार अठारह रुपये हो गई है। जबकि बीते साल 21 मार्च को प्रशासन की मध्यस्थता में एक अनुबंध हुआ था, जिसमें ऊर्जा निगम को सम्पत्ति कर एवं सफाई कर से संबंधित भुगतान पालिका को करना था, जो कि विभाग की ओर से 27 मार्च 2025 को किया जा चुका है। पर पालिका ने अपने बिलों का पूर्ण भुगत...