बहराइच, मार्च 20 -- बहराइच, संवाददाता। बकाया धन वापस करने का झांसा देकर बुलाए गए एक युवक के साथ दो हमलावरों ने जमकर मारपीट की। घायल युवक को थाने लाए जाने पर पुलिस ने उसे कैसरगंज सीएचसी मेडिकल के लिए भेजा। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए मारपीट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला कैसरगंज थाना क्षेत्र के बदरौली स्थित बलदानपुरवा का है। यहां निवासी शिवकुमार पुत्र राम दयाल ने फखरपुर थाना क्षेत्र के कंदौली गांव निवासी बिल्लू को काफी समय पहले उधार धन दिया था। तगादा करने पर बिल्लू बार-बार आजकल कहकर टालता रहा। मंगलवार को शिवकुमार किसी काम से शहर आया हुआ था। इसी दौरान बिल्लू ने उसे फोन कर शाम को संतरीदास कुट्टी पर आकर बकाया धन ले जाने को कहा।शिवकुमार बकाया धन लेने की उम्मीद में संतरीदास कुट्टी पहुंचा, लेकिन वहां उसके...