अलीगढ़, मई 21 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर को लेकर लंबे समय से उठ रही शिकायतों के बीच अब बिजली विभाग ने बड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में लगे करीब 3.38 लाख स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड व्यवस्था में बदला जा रहा है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को पहले अपना पुराना बकाया बिल जमा करना होगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर में पुराना बकाया लंबित है, उनका कनेक्शन तभी नियमित पोस्टपेड मोड में अपडेट किया जाएगा जब बकाया राशि जमा हो जाएगी।

ऊर्जा मंत्री के निर्देश ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के बाद दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अभियान तेज कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के साथ बिलों में संशोधन भी किया जा रहा ह...