रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के एसडीओ अन्नू अरोड़ा ने बताया कि बुधवार को टीम ने बाजार, सिविल लाइन, भर्दइपुरा, फुलसुंगा, गंगापुर रोड, जयनगर में अभियान चलाया। इसमें बिजली का बकाया न जमा करने पर कुल 160 कनेक्शन काटे गए। साथ ही 24.2 लाख की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि जो कनेक्शन काटे गए हैं, उनके बकाया पांच हजार से अधिक थे। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...