कानपुर, मई 8 -- कानपुर। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पंडित की अगुवाई में पार्षदों का दल महापौर प्रमिला पांडेय से मिला। कहा कि कोई 72000 ईडब्ल्यूएस कालोनी से लेकर भवन मालिकों पर गृह और सीवर कर बकाया है। समय पर भुगतान न होने से टैक्स से अधिक ब्याज दर ब्याज बढ़कर हो गया है। आमजनों की दिक्कतों के देखते हुए बकाए कर की अदायगी के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाए तो नगर निगम को टैक्स मिलेगा और जनता को राहत। महापौर ने आश्वासन दिया है कि सदन में इस मसले को रख पास करने के बाद शासन से इसे लागू कराने की पैरोकारी की जाएगी। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने बताया कि ओटीपी से ब्याज दर ब्याज और सरचार्ज माफ हो जाता है। इससे लोग बकाए कर को जमा करेंगे। यहां पर पार्षद विवेक शर्मा, घनश्याम गुप्त, आकर्ष वाजपेयी, गोविंद मोहन शुक्ल, आरती गौतम, ...