देवरिया, मार्च 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। गन्ना किसानों का प्रतापपुर चीनी मिल पर 37 करोड़ रुपये बकाया है। किसान बकाया भुगतान नहीं होने से परेशान हैं। शासन की तरफ से 14 दिन के अंदर किसानों के खाते में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश है। समय बीतने के बाद भी प्रतापपुर चीनी मिल गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है। जिससे किसानों में नाराजगी है। बकाये को लेकर गन्ना किसान आंदोलन के मूड में हैं। हाल यह है कि प्रतापपुर मिल चीनी मिल की बिक्री कर बकाया भुगतान कर रहा है। चीनी बिक रही है तो बकाया भुगतान हो रहा है, नहीं बिक रही है तो भुगतान नहीं हो रहा है। वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र का शुभारंभ छह दिसंबर 2025 से शुरू हुआ। पेराई सत्र का अवसान 27 जनवरी 2026 को हुआ। मिल ने 10.67 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया। जिसका कुल मूल्य 41 करोड़ 7...