बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देने की मांग को लेकर धरना
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- समय पर गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली चीनी मिलों से किसानों को ब्याज दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। किसान नेताओं का कहना है कि समय पर भुगतान न करने पर बकाया गन्ना मूल्य पर किसानों को ब्याज देने का निर्देश न्यायालय ने दिया है। किसानों को भुगतान के साथ ही ब्याज का भुगतान भी किया जाए। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि 16 जुलाई 2026 को उच्च न्यायालय में संगठन की अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान सरदार वीएम सिंह ने किसानों की ओर से दलील दी थी कि किसान गन्ने की खेती के लिए समितियों और बैंकों से कर्ज लेते हैं और उस पर ब्याज व पेनाल्टी चुकाते हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ब्याज का वर्षवार पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.