शाहजहांपुर, मार्च 31 -- रोजा। नगर निगम की कार्रवाई से सोमवार को रोजा मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। निगम ने बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक की एक-एक ब्रांच को बकाया कर जमा न करने पर सील कर दिया। सुबह निगम की टीम ने दोनों बैंकों के शटर पर ताले सील कर नोटिस चस्पा कर दिया, जिससे कर्मचारी और ग्राहक अचानक असमंजस में पड़ गए। दोपहर तक बैंक बंद रहने से लेनदेन ठप रहा। ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें सीलिंग की जानकारी हुई। वहीं पैसे निकालने और जमा करने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई ग्राहक वापस लौट गए, जबकि कुछ दोपहर तक बैंक खुलने का इंतजार करते रहे। क्लोजिंग का समय होने के कारण लंबित कार्यों को लेकर बैंक कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ गई। मामले की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव और दोनों बैं...