मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- कटरा। मध्य विद्यालय कटरा में शनिवार को सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ कटरा के बैनर तले शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक सप्ताह के भीतर बकाए वेतन का भुगतान नहीं होने पर प्रखंड से जिला तक आंदोलन की घोषणा की। महासचिव ललितनारायण ने कहा कि डीडीओ की लापरवाही के कारण शिक्षकों का लंबित वेतन, वेतन विसंगति के बकाए राशि का भुगतान नहीं हो सका है। विशिष्ट शिक्षकों की सेवापुस्तिका का भी रखरखाव नहीं हो रहा है। ममता कुमारी, शशि माला कुमारी, अनुराधा कुमारी, मदन सहनी, महावीर प्रसाद, सुधीर कुमार, रंधीर कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...