लातेहार, फरवरी 26 -- बेतला प्रतिनिधि । पिछले एक साल से बकाए मजदूरी-भुगतान को लेकर वन-विभाग के बार-बार टाल-मटोल के रवैए से आजिज और आक्रोशित मजदूरों ने गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे बेतला रेंज कार्यालय और पार्क मेन गेट में ताला जड़ दिया। इससे वनकर्मी और पर्यटक दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए। वहीं तालाबंदी की वजह से पार्क में पर्यटकों का प्रवेश करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मालूम हो कि मजदूरों ने गत 16 फरवरी को बरवाडीह पूर्वी के जिप सदस्य कन्हाई सिंह की मौजूदगी में वन विभाग को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें 25 फरवरी तक बकाए मजदूरी-भुगतान नहीं होने की दशा में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। मजदूरों का आरोप है कि झाड़ियों की साफ-सफाई और ग्रास प्लॉट के निर्माण में लगे मजदूरों को मजदूरी -भुगतान करने में विभाग पिछले एक साल से कई बहानों के जरिए उन्हें नाहक में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.