गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज।बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (एक्टू/महासंघ गोप गुट) के बैनर तले आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने बुधवार को विजयीपुर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अगस्त 2025 से लंबित प्रोत्साहन एवं पारितोषिक राशि के भुगतान समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया। जिला अध्यक्ष सीता देवी ने कहा कि सरकार ने 24 अप्रैल 2026 को हुई वार्ता में 30 मई तक सभी बकाया भुगतान का आश्वासन दिया था। आश्वासन के आधार पर संघ ने प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित किया था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं होने से आशा कर्मियों में आक्रोश है। उन्होंने आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पैकेज और पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की। यह भी पढ़ें- बकाया भुगतान को ले आशा कार्यकर्ताओं ह...