मथुरा, मार्च 18 -- मथुरा, बकाए पर बिजली कटने पर अलग-अलग विद्युत कार्यालयों पर लोगों की भीड़ लगी रही। ऑन लाइन स्मार्ट मीटरों की लाइट ब्रेक की जा रही है। एक हजार से अधिक बकाएदारों की सप्लाई बंद की गई। इनका बिल माइनस में चल रहा था। अब तक 13 हजार से अधिक की लाइट कट चुकी है। मथुरा में पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को इस बारे में सही जानकारी नहीं दी गई कि यह मीटर कुछ समय बाद प्रीपेड हो जाएंगे। तीन-चार दिन से ऑन लाइन सप्लाई काटी जा रही है। मंगलवार को भी शहरी एवं देहात क्षेत्र में बकाए (बिल माइनस) पर विद्युत आपूर्ति बाधित की गई। स्मार्ट मीटरों में तो लाइट आ रही थी लेकिन घर के अंदर अंधेरा था। कैंट, जयगुरुदेव, दतिया, लक्ष्मीनगर आदि क्षेत्रों में स्थित विद्युत कार्यालयों पर लोगों की भीड़ लगी रही। अधिकतर लोगों को पता...