गंगापार, सितम्बर 8 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिकों ने अपने बकाए को लेकर मेजा तहसील मुख्यालय पर बैठक कर मिल प्रबंधन व कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खिलाफ जमकर हुंकार भरी, कहा कि यदि उनके बकाए का भुगतान समय पर नहीं कर दिया जाता तो इसके लिए वह सड़क पर उतर आन्दोलन को बाध्य होंगे।उत्तर प्रदेश कताई मिल मजदूर संघ के बैनर तले तहसील मुख्यालय पर हुई बैठक में संघ के मंत्री राम प्रताप पांडेय ने कहा कि न्यायालय में लंबित बंदी अवधि का वेतन, एवं ले ऑफ का वेतन, भविष्य निधि अंशदान, विवाद के अनुसार 104 कार्मिकों का सूची में नाम शामिल न होना, भविष्य निधि अंशदान की निकासी न होना, पेंशन स्वीकृति में आ रही बाधा सहित श्रमिकों की विभिन्न मांगें हैं, जो काफी समय से लंबित चल रही हैं, जिसका नुकसान बंद पड़ी कताई मिल के श्रमिकों को उठाना पड़ रहा...