मुजफ्फरपुर, मई 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीयर थाने के गोविंदपुर छपरा गांव में 30 अप्रैल को हुई मीट व्यवसायी मो. नौशाद आलम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घर बेचने के बकाए रुपये और महिला से अवैध संबंध को लेकर नौशाद की हत्या की गई। उसके पड़ोसी मो. सिराज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर नौशाद के गले को बिजली के तार से कसकर हत्या की और शव को चौर में फेंक दिया। मौके पर ही उसकी बाइक भी मिली थी।ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। इसमें पीयर थाने की पुलिस के अलावा डीआईयू के अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर छपरा निवासी मो. सिराज, मो. अशरफ और मो. श...