बकाए के लिए कताई मिल के श्रमिकों ने दी चेतावनी
गंगापार, मई 19 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बंद पड़ी कताई मिल मेजा के श्रमिकों ने मेजारोड बाजार में बैठक कर यूपी स्टेट यार्न संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति प्रति भारी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके बकाए वेतन सहित अन्य अवशेष का जल्द भुगतान न हुआ तो वह अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधान सभा लखनऊ के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।श्रमिक नेता रघुनंदन गुप्ता की अगुवाई में मेजारोड बाजार के आदर्श नगर में हुई बैठक में कौशलेश प्रसाद ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर राजा मांडा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. बीपी सिंह ने मेजा में कताई मिल की स्थापना करवाई थी। उनका उद्देश्य मेजा क्षेत्र के लोगों की बेरोजगारी दूर करना था, स्थापना के कुछ वर्षो बाद मिल के प्रबंधन ने कताई मिल को घाटे में दिखाकर संचालन बंद कर दिया गया। इसमें कार्य करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.