कन्नौज, मार्च 15 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव में बकरे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम खामा निवासी प्रकाश पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम उसके ही परिवार के विकास , दीपक और सीता पत्नी रामकुमार ने उसके बकरे को डंडा मार दिया। जब प्रकाश ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से प्रकाश की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और पुत्री के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए ...