कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली के पासिनहार गांव में खेत से बकरी भगाने पर सगे भाईयों ने युवक पर हमला बोल दिया। सरिया व दराती से युवक पर प्रहार किया गया। शोर मचाने पर बीचबाचव को भाई आया तो उसको भी मारपीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पासिनहार गांव निवासी अजय सिंह पुत्र रामहित यादव दूध का कारोबार करता है। सोमवार की शाम को वह अपने खेत में गेहूं को बोझ बांध रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव खोरा के कमलेश की बकरियां खेत में आ गई। वह उनको भगा रहा था। इसी बात से नाराज कमलेश ने अपने भाई लवलेश, भूखन व रामबालक को मौके पर बुला लिया। लाठी-डंडा, सरिया व दराती से लैस लोगों ने उसको खेत में जमकर पीटा। इस दौरान सरिया व दराती से भी प्रहार किया। शोर सुनकर उसका भाई अभय सिंह आया तो उसको भी मारापीटा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.