सोनभद्र, जनवरी 3 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअरिया मोड़ चपकी में शनिवार को बकरी में दो व्यापारियों में नोकझोंक हो गई। तेलंगाना से आए व्यापारियों को धमकाने का मामला भी प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपकी के महुअरिया मोड़ पर हर शनिवार को बकरी बाजार लगता है। बाजार में कई क्षेत्रीय व्यापारी गांवों से देशी बकरी, मुर्गी और मुर्गे खरीदकर बेचने आते हैं। इसके अतिरिक्त, दूर-दराज के गांवों से भी पशुपालक अपनी बकरियों और बकरों को लेकर पहुंचते हैं। यहां उन्हें बाहर से आए व्यापारियों से मन मुताबिक दाम मिल जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों के अलावा, तेलंगाना, ओडीशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों व्यापारी बड़े वाहनो...