भागलपुर, जून 14 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर मधुरापुर बम काली मंदिर के सामने बाइक पर जा रहे तीन युवक अचानक सामने आई एक बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गए। इस दुर्घटना में भरतखंड निवासी मनीष कुमार और सौरव कुमार घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के चिकित्सक डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...