सिद्धार्थ, मई 11 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण गरीबों, भूमिहीनों और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन योजना को नई रफ्तार देने की तैयारी कर ली है। सरकार अब बकरी पालन यूनिट पर 90 प्रतिशत तक अनुदान देगी। योजना के तहत लाभार्थी को मात्र छह हजार रुपये खर्च करने होंगे जबकि 54 हजार रुपये सरकार अनुदान के रूप में देगी। पशुपालन विभाग ने इसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है और जिलों में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।सोहना कृषि विज्ञान केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक सुनील सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत एक बकरा और पांच बकरियों की यूनिट तैयार की जाएगी। यह भी पढ़ें- पशु बीमा कराकर पशुपालक लाभ लें इसकी कुल लागत 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 49 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में...