अररिया, मार्च 19 -- अररिया, वरीय संवाददाता कड़ी मेहनत, संघर्ष व समर्पण से अररिया जिले की कई जीविका दीदियां सफलता की नित्य नई कहानी गढ़ रही है। कभी बदहाली में जीवन जी रही ये जीविका दीदी आज खुशहाली जिन्दगी जी रही हैं। ये आज दूसरी गरीब महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। जीविका जीवियों में यह परिवर्तन स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के बाद हुई है। ऐसे ही एक जीवट महिला है अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के कुआड़ी निवासी किरण देवी। एक साधारण परिवार से ताल्लुकात रखने वाली किरण मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह परिवार चलाती थी। किरण देवी बताती हैं कि उनके परिवार की आमदनी इतनी कम थी कि परिवार चलानी मुश्किल होता था। परिवार में आठ लोग थे। पति-पत्नी के अलावा एक बेटा, तीन बेटी और सास-ससुर। बड़ा परिवार होने से काफी आर्थिक दिक्कत होती थी। बड़ा परिवार होने के बावजूद ...