कानपुर, अगस्त 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार से पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए एक सशक्त स्वरोजगार का माध्यम बन सकता है। इससे किसानों और ग्रामीणों का न सिर्फ नियमित आय के अवसर बढ़ेंगे बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने किसानों को बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भारत में बकरी पालन की वर्तमान स्थिति, प्रमुख नस्लों की पहचान, प्रजनन प्रबंधन, पोषण, आवास और रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण ...