सिमडेगा, अप्रैल 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।आरसेटी द्वारा 12 दिनी बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को किया गया। मौके पर फेकल्टी मेम्बर नीतीश लकड़ा और रुही डुंगडुंग ने संयुक्त रुप से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर फेकल्टी मेम्बर नीतीश लकड़ा ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार से जुड़ने की बात कही। साथ ही उन्होंने बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही समय से लोन की अदायगी करने की भी बात कही। मौके पर आरसेटी के सभी कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...