मेरठ, जुलाई 11 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सैनिक कर्मियों के उद्यमिता विकास के लिए आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में 25 सैनिक कर्मियों ने भाग लिया, जिन्हें बकरी पालन के आधुनिक एवं व्यावसायिक पहलुओं का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत नस्लों का चयन, वैज्ञानिक आवास प्रबंधन, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण, प्रजनन प्रबंधन, नवजात मेमनों की देखभाल, मूल्य संवर्धन, विपणन तथा बकरी पालन आधारित उद्यमिता की जानकारी दी गई। विवि की प्रयोगशालाओं एवं पशुपालन इकाइयों का भ्रमण कराकर आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी कराया गया। यह भी पढ़ें- किसानों को दिए स्वरोजगार के गुर समापन समारोह में कु...