आदित्यपुर, जून 1 -- पांच दिवसीय योग शिविर का समापन गम्हरिया, संवाददाता। पतंजलि योग समिति की ओर से घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हो गया। समिति की राज्य प्रभारी बहन सुधा झा ने योग एवं प्राणायाम के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिविर में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, मंडूकासन, उद्गीथ प्राणायाम, ध्यान तथा सूर्य नमस्कार के लाभों की जानकारी दी।साथ ही बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से हम अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन जी सकते हैं। शिविर को सफल बनाने में इंजीनियर विपेंद्र कुमार राय, सबिता बक्शी, विजय चौधरी, सुरेश सिंह, रामकृपाल शर्मा, दिनेश चौधरी, प्रमोद सिंह, धनंजय सिंह, श्रीराम कुमार मिश्रा वीणा बर्णवाल, अनिता झा, भारती झा एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।...