कानपुर, जुलाई 17 -- कानपुर। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत बकरी पालन आधारित स्वरोजगार योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी करीब 65 हजार महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्हें 90 फीसदी अनुदान पर पांच बकरियां और एक बकरा उपलब्ध कराया जाएगा। पशुपालन विभाग तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करेगा। जिले में एनआरएलएम के तहत लगभग छह हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इनसे 65 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। चयनित महिलाओं को वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: हर पंचायत में खुलेगा जीविका सुधा बिक्री केंद्र इसमें संतुलित आहार, टीकाकरण, रोग नियंत्रण और बेहतर प्रबंधन शामिल होगा। लाभार्थि...