सोनभद्र, अप्रैल 12 -- जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की तरफ से 15 अप्रैल से 12 दिवसीय बकरी पालन का नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 50 वर्ष के ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण में बीपीएल/एसईसीसी 2011 परिवारों व दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, नाश्ता व सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी लोढ़ी स्थित आरसेटी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...