गढ़वा, जुलाई 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षण का उद्घाटन बुधवार को डीडीएम डी टी लुगुन और संस्था के फैकेल्टी पंकज कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए डीडीएम लुगुन ने कहा कि बकरी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है। उससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होती है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में निरंतर प्रयास और सही देखभाल से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों से भी कृषि के साथ-साथ पशुपालन को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग किया जाए तो पशुपालन जैसे व्यवसाय भी आर्थिक समृद्धि की नई राह खोल सकते है...