फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर, संवाददाता। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन, छह बकरियां 58 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस के अनुसार सोमवार भोर पहर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, तभी कुछ लोग भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल ने अपना नाम बब्लेश निषाद पुत्र रामबाबू निवासी टीकापुर थाना लालपुर, हमीरपुर बताया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में राज निषाद पुत्र अवधेश निषाद, सूरज पुत्र घसीट...