बकरी चोरी का आरोप में मामा-भांजे को किया लहूलुहान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के गुजवर निवासी जमसेद आलम गांव में ही अपने ननिहाल नफीस अहमद के घर पर रहता है। सोमवार को गांव के आधा दर्जन लोगों ने घर पर पहुंचकर बकरी चोरी का आरोप लगाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर हुए हमले से जमसेद लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। बीच बचाव करने आए उसके मामा को भी पीट दिया। पुलिस घायल को सीएचसी महेशगंज ले गई। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.