पूर्णिया, मई 5 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 मदारघाट गौशाला के पास मंगलवार दोपहर बकरी खस्सी चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें हवा महल के पिलर से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची कसबा पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाना लाया। साथ ही चोरी में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार चोरों की पहचान मदारघाट वार्ड-20 निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार और वार्ड-23 नेमा टोल निवासी 28 वर्षीय चुन्ना कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक सीएनजी ऑटो से पहुंचे थे और गौशाला में चर रहे बकरी खस्सी को जबरन पकड़कर ऑटो में लादकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लोगों ने पीछा कर उन्...