बकरी चुराकर भाग रहे चोरों की कार खंती में गिरी,एक पकड़ा
रामपुर, मार्च 2 -- थाने के स्वार खुर्द गांव में रविवार को बकरी चुराकर भाग रहे तीन लोगों की क्रेटा कार हड़बड़ी में खंती में जा गिरी। उनका पीछा कर रहे ग्रामीणों ने कार सवार एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना स्वार खुर्द गांव की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार एक क्रेटा कार में सवार होकर तीन लोग गांव में आए। उन्होंने जागनलाल के घर के बाहर बंधी बकरी की रस्सी चाकू से काटकर बकरी को कार में कार में भर लिया और भागने लगे। यह देख रहे गांव के कुछ बच्चों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण कार के पीछे भागे। गांव के बाहर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग का फाटक उस समय बंद था। तब आरोपियों ने कार को मोड़कर दूसरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.