बकरी चरा रहे ग्रामीण पर बाघ का हमला, गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर वन रेंज के ग्राम तकिया में सोमवार को बकरी चरा रहे एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में 45 वर्षीय जसकरन पुत्र मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा दिखाई पड़ा। गांव वालों के अनुसार जसकरन गांव के बाहर नरवा के किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जसकरन की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े। लोगों का शोर सुनकर बाघ जंगल की ओर भाग निकला। घायल जसकरन को ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.