इटावा औरैया, मई 31 -- ऊसराहार। ताखा तहसील क्षेत्र के नगला तार गांव में रविवार सुबह जंगल में बकरियां चरा रही एक किशोरी पर शियार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे दो अन्य लडकों पर भी शियार ने हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शियार को मार गिराया। छोटेलाल की 10 वर्षीय पुत्री रचना रविवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ जंगल में बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान अचानक एक शियार ने उस पर हमला बोल दिया। रचना के शोर मचाने पर पास में बकरियां चरा रहे गोलू और सचिन उसे बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान शियार ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए शियार को घेर लिया और हमला कर उसे मार गिराया...