फतेहपुर, मई 17 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढियाही गांव निवासी मेनिका ने बताया कि वह 14 मई दोपहर करीब तीन बजे बकरी चराने जा रही थी। गांव की हेमा देवी पत्नी रामनरेश समेत राजबहादुर, राजकरन, शिवकरन ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...